Uncategorized

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

जी न्यूज 7

शामली। यूपी के शामली से बड़ी खबर आ रही है,50 हजार का इनामी बदमाश समयदिन उर्फ सामा मुठभेड़ में मारा गया है,एक सिपाही के हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है, जानकारी के मुताबिक पुलिस को देर रात इनपुट मिला कि समयदिन अभी शामली में है और भागने की फिराक में है, पुलिस ने रात 2 बजे घेराबंदी की तो पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया,जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें समयदीन को गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा, पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया समयदिन कि उम्र लगभग 40 वर्ष थी और वो शामली के कांधला का रहने वाला था।

Related Articles

Back to top button