Uncategorized

बारीगांव में बिजली कटौती से जनता त्रस्त, बिजली विभाग मस्तघुघली।

घुघली क्षेत्र के ग्राम बारीगांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अघोषित विद्युत कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है और कई बार लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। बिजली न रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद विद्युत व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। लंबे समय से जारी कटौती को लेकर लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button