GNEWS प्रयागराज
प्रयागराज से यूपी रोडवेज की स्लीपर बस चलाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रयागराज अंतरराज्यीय मार्गों पर एसी स्लीपर बसों के संचालन की तैयारी में जुट गया है। संगम नगरी से जयपुर, कोटा, जोधपुर और इंदौर आदि शहरों के लिए अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) स्लीपर बसें चलाई जा सकती हैं।
प्रयागराज से इन प्रस्तावित रूट पर सेवा शुरू होने यात्रियों को अत्याधुनिक और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। निजी संचालकों की इन एसी हाई-एंड स्लीपर बसों के अनुबंध के लिए परिवहन निगम की ओर से पहले निविदा निकाली जाएगी। उसके बाद ही संबंधित रूट पर बसों का संचालन होगा।
इसके पूर्व यूपी रोडवेज की ओर से बीते दिनों चिह्नित किए जा चुके 24 अन्य रूटों पर स्लीपर बसें चलाई जाएंगी। अंतरराज्यीय रूटों पर संचालन के लिए बसों का आठ साल तक का अनुबंध किया जाएगा। इससे यूपी से बाहर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार का कहना है कि मुख्यालय से जयपुर, कोटा, जोधपुर एवं इंदौर के लिए किया जा सकता है
यूपी रोडवेज के पास तकरीबन 15 हजार बसों का बेड़ा है। इनमें साधारण बसों के अलावा एसी और इलेक्ट्रिक बसें भी हैं।
वर्तमान समय रोडवेज के पास स्लीपर बसें नहीं है। इसका फायदा निजी ऑपरेटर उठा रहे हैं। त्योहारी सीजन में निजी ऑपरेटर स्लीपर बसों का किराया भी काफी बढ़ा देते हैं। रोडवेज की स्लीपर बस चलने के बाद यात्रियों को त्योहारी सीजन में बढ़े हुए किराये से निजात मिल सकेगी। निर्देश मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज