Uncategorized
छठ घाट की सफाई में जुटा ग्राम पंचायत प्रशासन, सचिव व ग्राम प्रधान ने संभाली कमान
घुघली, महराजगंज। सोमवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर ग्राम सभा बारीगांव में तैयारियां तेज हो गईं। बारीगांव चौराहे पर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य ग्राम पंचायत की ओर से युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। सचिव अभिषेक मणि त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान की देखरेख में घाट से गंदगी हटाने, आसपास के परिसर की सफाई और पूजा स्थल को व्यवस्थित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत प्रशासन का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। पर्व को लेकर ग्राम पंचायत की सक्रियता से घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

घुघली समाचार अमन मिश्रा