राजा बाजार रोड पर ‘विजय खाद भण्डार’ का भव्य उद्घाटन संपन्नमहराजगंज:
राजा बाजार रोड, राजपुर रूखार (महराजगंज) में आज ‘विजय खाद भण्डार’ का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली खाद और अन्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमला प्रसाद वर्मा एवं विनोद कुमार निगम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर ‘फास्ट न्यूज इंडिया’ के जौनपुर जिला ब्यूरो चीफ नरेन्द्र शर्मा ने शिरकत की। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और प्रोपराइटर को नए व्यवसाय के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता शेर बहादुर वर्मा (मो. 8874027535) ने आए हुए सभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से आदर्श शर्मा, अखिलेश यादव (बल्ला), दान बहादुर, मनोज, संदीप एवं सतेन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह