एक दिन का नवजात शिशु, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
घुघली, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ़ी मुंडेरी के दास टोला में मंगलवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव के विनय शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा के घर के पास अज्ञात व्यक्ति एक नवजात शिशु (बालक) को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज एवं निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सुरक्षा में 108 एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा फिलहाल स्वस्थ है, लेकिन मौसम को देखते हुए निगरानी जरूरी है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण समिति को सूचना दे दी है। प्रथम दृष्टया बच्चे की उम्र करीब एक दिन बता
घुघली समाचार अमन मिश्रा
