Uncategorized

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

महराजगंज।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके परिजनों को धमकी देने के मामले में मिठौरा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने 10 नवंबर को थाने में तहरीर देकर जयकुमार सोनी उर्फ प्रिंस वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और परिजनों को धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।वही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुकदमे में वांछित आरोपी जयकुमार सोनी उर्फ प्रिंस वर्मा पुत्र दिलीप कुमार वर्मा निवासी वार्ड नंबर 8, मोहल्ला राजीव नगर, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को ग्राम परसामीर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने दी पुरा खबर देखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24 पर KUNDAN MISHRA के साथ

Related Articles

Back to top button