Uncategorized

आज धूमधाम से मनेगा पूर्व विधायक बाबा दुबे का जन्मदिन, हजारों लोगों के जुटने की संभावना

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे का जन्मदिन आज 13 नवंबर को भव्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बदलापुर के बरौली स्थित बाबा कुंज को आकर्षक विद्युत झालरों, फूलों और सजावटी सामग्रियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
आयोजकों के मुताबिक, इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में समर्थकों, शुभचिंतकों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।
जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अब आज 13 नवंबर को बाबा कुंज में होने वाले इस आयोजन पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button