Uncategorized

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

घुघली, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौकी अंतर्गत शनिवार शाम करीब पांच बजे प्यासे गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मल्गू निवासी सेखुई, थाना चौक के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मल्गू इंदरपुर मार्ग से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान प्यासे गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button