Uncategorized
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में विशेष अभियान का निरीक्षण, अपर जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
घुघली, महराजगंज। घुघली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में संचालित विशेष अभियान का अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत चल रही गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम सिंह, ममता सिंह, किस्मती देवी और इंद्रावती देवी, सहायक दिलीप कुमार पटेल तथा लेखपाल/सुपरवाइजर सत्य प्रकाश सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
घुघली समाचार