Uncategorized

बदलापुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो अस्पतालों को नोटिस

संवाददाता अंकित दूबे

आयुर्वेदिक के रजिस्ट्रेशन पर मरीजों को भर्ती करने और सीजर ऑपरेशन करने का आरोप, बेसमेंट में भी भर्ती किए जा रहे थे मरीज

बदलापुर, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने नीरज दुबे निवासी ग्राम बहरा की शिकायत पर बदलापुर क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे छापेमारी की। घनश्यामपुर रोड बदलापुर मे डॉक्टर विनय भारती के मां शांति अस्पताल और सिंगरामऊ रोड बदलापुर मे स्थित सोनी अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल आयुर्वेदिक पंजीकरण के आधार पर संचालित हो रहे थे। आरोप है कि आयुर्वेद के रजिस्ट्रेशन पर मरीजों को भर्ती करने के साथ सीजर (ऑपरेशन द्वारा प्रसव) भी किया जा रहा था। इतना ही नहीं, अस्पताल के बेसमेंट में भी मरीजों को भर्ती कर उपचार किए जाने की बात सामने आई है।
इस कार्रवाई ने निजी अस्पतालों में पंजीकरण, चिकित्सा पद्धति और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आयुर्वेदिक रजिस्ट्रेशन पर सीजर जैसी सर्जिकल प्रक्रिया किसकी अनुमति से की जा रही थी? बेसमेंट में मरीजों को भर्ती करने के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं?
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button