Uncategorized

कानपुर नगर में भाजपा की पदयात्रा:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ निकली यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ निकली यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा,

कानपुर में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया, हाथों में झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़े, जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया,

कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद रमेश अवस्थी, मेयर प्रमिला पांडे, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर और महेश त्रिवेदी सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आभार जताया, उन्होंने पदयात्रा में शामिल होने और समर्थन देने के लिए बिठूर के लोगों का भी धन्यवाद किया,

कानपुर नगर से विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button