Uncategorized
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का वीडियो वायरल, इलाज पर सवाल और परिजन के अभद्र व्यवहार की भी चर्चा।
महराजगंज। देर रात घायल बुजुर्ग मरीज को लेकर पहुंचे परिजनों ने ट्रामा सेंटर में उचित इलाज और सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। वहीं वायरल वीडियो में डॉक्टर अपनी ड्यूटी करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मरीज के एक अज्ञात परिजन द्वारा खुलेआम भद्दी गालियां देना भी सामने आया है।
हालांकि परिजनों की नाराजगी की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन इलाज को लेकर सवाल उठाना उनका अधिकार है, वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना भी उचित नहीं है।