Uncategorized

बदलापुर के बृजेश वर्मा को मिला नियुक्ति पत्र क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर। जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उद्पुर गेलहवा ( लौकरिया) निवासी बृजेश वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा नवीन तैनाती अरुणाचल प्रदेश के नामसाईं जिले में जिलाधिकारी कार्यालय में बाबू के पद पर हुआ है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र की जानकारी मिलते ही बदलापुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनकी इस सफलता से परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button