-
Uncategorized
*आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नानः सीएम योगी*
Read More »
मौनी अमावस्या पर सीएम योगी सहित संतों ने की श्रद्धालुओं से अपील*
मुख्यमंत्री ने कहा- किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल न दें ध्यान*
सीएम योगी की अपील, संगम नोज पर जाने से बचें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें*
संतों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ सांकेतिक रूप में किया स्नान*
*महाकुम्भ नगर, 29 जनवरी।* मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये महाकुम्भ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गये हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह किसी भाी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें।
संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें*
सीएम योगी के साथ ही धर्म गुरुओं ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है। स्वामी रामभद्राचार्य ने महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें और निकटतम घाट पर स्नान करें। लोग अपने शिविर से बाहर न निकलें। अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करें। उन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख संत की हैसियत से सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान किया।
आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें*
बाबा रामदेव ने कहा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं के इस हुजूम को देखते हुए हमने फिलहाल केवल सांकेतिक स्नान किया है। इसके साथ ही समूचे राष्ट्र और विश्व के कल्याण की कामनाा की गई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम भक्ति के अतिरेक में न बहें और आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें। वहीं जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी कहा कि हमने फिलहाल सांकेतिक स्नान किया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी*
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने बताया कि इस वक्त 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। हमारे साथ लाखों की संख्या में संतों का हुजूम है। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। -
Uncategorized
दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण हेतु चिन्हांकन के लिए शिविर का किया जाएगा आयोजन
देवरिया मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…
Read More » -
Uncategorized
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती बदलापुर द्वारा निशुल्क शिविर का उद्घाटन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती बदलापुर द्वारा महा कुम्भ मेले में जाने और आने वाले श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य दवा…
Read More » -
Uncategorized
स्लग,,,,,,,,,,महाकुंभ भगदड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की श्रद्धालुओं से अपील,,,मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें
रिपोर्ट,,,, सर्वेश प्रताप सिंह,,,G News,,,7 (घुघली समाचार),,, लखनऊ वीओ,,,,,,,,,,,,,,,महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील…
Read More » -
उत्तरप्रदेश
-
Uncategorized
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती बदलापुर द्वारा निशुल्क शिविर का उद्घाटन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती बदलापुर द्वारा महा कुम्भ मेले में जाने और आने वाले श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य दवा…
Read More » -
Uncategorized
फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान
गोरखपुर। जिले में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कमर कस ली है। जिले…
Read More » -
Uncategorized
मिलावटी मसाला बेचने वालों के खिलाफ शक्त कार्रवाई की जाय: डीएम
जी न्यूज 7 अंकित दूबे जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की…
Read More » -
Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी औरैया अभिजीत आर शंकर को मिल रही बधाई औरैया एसपी अभिजीत आर शंकर के सराहनीय कार्य उनके शौर्य एवं…
Read More » -
Uncategorized
राज्य मंत्री सहित किसान नेताओं ने किया चीनी मिल का औचक निरीक्षण,तौल व गुणवत्ता,व व्यवस्था को सराहापिपराइच
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधे श्याम सिंह किसान नेताओं के साथ सोमवार को चीनी मिल के केन यार्ड, किसान घर ,…
Read More »