Uncategorized

राज्य मंत्री सहित किसान नेताओं ने किया चीनी मिल का औचक निरीक्षण,तौल व गुणवत्ता,व व्यवस्था को सराहापिपराइच

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधे श्याम सिंह किसान नेताओं के साथ सोमवार को चीनी मिल के केन यार्ड, किसान घर , कांटा ,केन कैरियर आदि का औचक निरीक्षण किया। जांच के बाद बेहतर व्यवस्था के लिए जिम्मेदारों की सराहना भी की ।
मंत्री जी के साथ गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन इन्द्र भूषण उर्फ मंगरू उपाध्याय, गन्ना समिति के चेयरमैन गुलाब सिंह आदि सहित चीनी मिल पिपराइच पहुंचे। केन यार्ड में किसानों से बात किया तो किसानों ने बताया कि 8-10 घंटे में ही तौल हो जा रहा है। ठहरने व आदि आदि अलाव की सही व्यवस्था है । शिकायत किया कि मजदूर समस्या के कारण जड़ में मिट्टी मिलने पर मिल जड़ को साफ करने को विवश कर रहा है। जांच दल ने मिल हित में साफ सुथरा ताजा गन्ना लाने की अपील की ।
जांच दल ने तौल केन्द्र पहले से तौल गए गाड़ी को दूसरे तौल केन्द्र पर पुनः तौल कराया। तौल सही मिलने पर सराहना की ।
जांच के बारे में श्री सिंह नें बताया कि चीनी मिल किसानों के हित में काम कर रहा है। गेट क्षेत्र में गन्ना विकास को बढ़ावा देने के लिए कुछ और प्रयास की जरूरत है।
इस अवसर पर चीनी मिल के गन्ना प्रवंन्धक मनोज तिवारी, महा प्रबंधक गन्ना श्रीधर दूबे, गन्ना समिति के सचिव गोपाल प्रसाद, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button