जखीरा चौराहा पर भीषण सड़क दुघर्टना की सूचना मिली दो लोगों की दर्दनाक मौत एक लोग गंभीर रूप से घायल
महराजगंज :आज दिनांक 19.09.2026 को समय करीब 20.00 बजे जखीरा चौराहे पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर घुघली थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह पुलिस टीम के मौके पर पहुँचा तो ज्ञात हुआ कि टेलर संख्या BR28GB3052 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्व चलाते हुए ई – रिक्सा सं0- UP56BT2699 व मोटर साइकिल स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया गया जिसमें बाईक सवार दो व्यक्ति 1. सुरेश पुत्र त्रिवेणी निवासी बसंतपुर थाना घुघली जनपद महराजगंज की मौके पर, 2. लाल मोहन पुत्र खेदन निवासी मठिया थाना घुघली जनपद महराजगंज की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी तथा ई – रिक्सा सवार महबूब अंसारी पुत्र मुसाहिब निवासी मठिया थाना घघली जनपद महराजगंज को गम्भीर चोटे आई है मौके पर पुलिस टीम की मदद से मृतको के शव को पंचनामा / पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस महराजगंज भेजवाया गया तथा घायल महबूब अंसारी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र घुघली भेजवाया गया । मौके पर ट्रेलर उपरोक्त का चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र पुरुषोत्तम त्रिपाठी निवासी टीकर परसौनी थाना चौक जनपद महराजगंज व उक्त ट्रेलर को कब्जा पुलिस में लेकर थाने पर सुरक्षार्थ भेजवाया गया । मौके पर शान्ति कानून / यातायात व्यवस्था कायम है । प्रकरण उपरोक्त में तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
घुघली समाचार
