प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर तीन बोरा गेहूं चोरी,रात्रि गश्त पर उठे सवाल
घुघली/महराजगंज। जखीरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बारीगांव चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कार्यालय में रखा करीब तीन बोरा गेहूं चोरी कर फरार हो गए।


शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों को कार्यालय का ताला टूटा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में होने वाली पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने विद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार ने जखीरा चौकी पर तहरीर देखकर अज्ञात चोरों को खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
घुघली समाचार