Uncategorized

हनुमानगढ़ी नाले में मिला युवक का शव, तलाश के बाद पुलिस को मिली सफलता

घुघली/महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर-2 निवासी धीरेंद्र उर्फ पेंटर (40) पुत्र रामनारायण का शव शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ी नाले में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को धीरेंद्र के हनुमानगढ़ी नाले में कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। नगर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक नाले में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन धीरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शुक्रवार सुबह नाले में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पहचान धीरेंद्र उर्फ पेंटर के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। धीरेंद्र किन परिस्थितियों में नाले में पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button