Uncategorized

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश ने खड्डा तहसील में आयोजित किया भव्य पत्रकार सम्मान समारोह

संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों की रक्षा पर हुई चर्चा, पत्रकारों की एकजुटता पर दिया जोर

खड्डा, कुशीनगर। स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को खड्डा क्षेत्र स्थित शाही मैरेज हाल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समारोह के दौरान सक्रिय एवं जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता की भूमिका, पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं और समाज में घटित घटनाओं, जनसमस्याओं तथा आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद शर्मा ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़े रहने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के लिए टोल टैक्स में छूट/फ्री पास की मांग सरकार के समक्ष रखने तथा प्रत्येक पत्रकार का बीमा कराने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना है। पत्रकारों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।

वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश दुबे ने कहा कि पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकता और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार एक मंच पर संगठित होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे, तभी उनकी आवाज और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि समारोह के माध्यम से पत्रकारों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं, इसलिए उनके हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठाया जाना आवश्यक है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की बात कही।
समारोह में मौजूद पत्रकारों ने पत्रकारिता के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और अपने अनुभवों को भी साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर कार्य करने वाले पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता से न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने में मदद मिलेगी, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि यादव, राष्ट्रीय सह उपाध्यक्ष सिरजेस यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव सहाबुद्दीन अली, राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल भारती, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री दीनदयाल पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अलावा फरियाद मालिक, वंश गोपाल चौधरी, श्रवण कुमार शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, सुप्रियम, पवन दुबे, बृंदा प्रजापति, सीमा भारती, विपिन मधुर, ज्ञानेश्वर बरनवाल, कृष्ण शर्मा, मुन्ना राजभर, प्रेमचंद कुशवाहा, अजय कुमार पाण्डेय, मोहसिन खान, अविनाश कुमार, दीपक गुप्ता, अमित मिश्रा, मुन्ना सिंह, राम अवतार प्रजापति, मोहन प्रसाद, सत्येंद्र चौधरी, दिवाकर द्विवेदी, दिग्विजय विश्वकर्मा, अमरनाथ शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सुदामा सिंह पटेल, तेज प्रताप शर्मा, साबिर अली, जैनुल अली, हनुमान सिंह, अजीत कुमार निगम, अशोक चौहान, धर्मेंद्र, अनिल गुप्ता, ज्योति कुमारी, अनिता देवी, नीतिश सिंह, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की आवाज को बुलंद करने तथा आपसी एकता और समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने ऐसे आयोजनों को पत्रकारों के बीच संवाद एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button