Uncategorized
महाराजगंज पुलिस लाइन में गूंजे भगवान विश्वकर्मा के जयकारेएसपी ने वाहनों और शस्त्रों की पूजा कर की शांति एवं सुरक्षा की कामना
महराजगंज। भगवान विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में

भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं हवन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत हवन-पूजन किया। इसके पश्चात एसपी द्वारा शस्त्र पूजन भी संपन्न किया गया।
पूजन के उपरांत परिवहन शाखा में मौजूद पुलिस वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वाहनों एवं उपकरणों की सुरक्षा, सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।
घुघली समाचार