Uncategorized

प्रभार संभालते ही एक्शन में आए नवागत थानाध्यक्ष

पुरैना, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से नवागत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने घुघली थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रभार संभालते ही नए थानाध्यक्ष कड़े और सख्त मिजाज में नजर आए, जिससे क्षेत्र के असमाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष ने थाने में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली। अरविंद कुमार सिंह ने एक-एक पीड़ित की समस्याओं को बेहद गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मातहतों को कड़े निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगा।

Related Articles

Back to top button