Uncategorized
कुशीनगर: तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के धुरिया हाता गांव में शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहित खरवार (पुत्र सुरेंद्र खरवार) निवासी धुरिया हाता के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

परिजनों के अनुसार रोहित खरवार पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।