Uncategorized

बारीगांव रामलीला मेला समिति की बैठक में पदाधिकारियों का चयन

घुघली ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बारीगांव श्री राम-जानकी मंदिर, रामलीला मेला आयोजन को लेकर रविवार को समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बारीगांव ने की। इस दौरान रामलीला मेला के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में मेला प्रबंधक निगम सिंह को बनाया गया तथा , मोनू चौधरी को उप प्रबंधक तथा चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं वीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी को खेल प्रभारी, शिवेंद्र सिंह को मेला व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी तथा आत्मा सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इसके अलावा शैलेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, रामनिवास सिंह, छोटेलाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और राजकेश सिंह सहित अन्य लोगों को आयोजन में विशेष सहयोग की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में समिति के सदस्यों ने रामलीला मेला को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। समिति की ओर से मेला आयोजन को लेकर तैयारियों को तेज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पत्रकार मनोहर सिंह,सूरज यादव, बृजेश यादव विनय यादव प्रमोद सिंह उमेश यादव श्यामू शर्मा कमलेश साहनी दीपक कृष्ण त्रिपाठी अंगद यादव छोटेलाल सिंह अमन मिश्रा अमित सिंह अंशु मिश्रा शिवम् उपाध्यायआदि लोग मौजूद रहे
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button