Uncategorized
बारीगांव लाला टोला में सफाईकर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया
घुघली ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम बारीगांव के लाला टोला में सफाईकर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की। सफाईकर्मियों ने सड़क किनारे जमा कूड़े-कचरे को हटाने के साथ नालियों की भी सफाई की। अभियान के दौरान गंदगी वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने नियमित रूप से सफाई कराए जाने की मांग की, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बना रहे। सफाईकर्मचारी अभिषेक कुमार पांडे व अनीता देवी ने लोगों से इधर-उधर कूड़ा न फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने की अपील की। ग्रामीणों ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए इसे लगातार जारी रखने की मांग की।
घुघली समाचार
