Uncategorized
भक्ति भाव के बड़े गांव से निकला रूद्र महायज्ञ का कलश शोभा यात्रा,लगा जयकारा पिपराइच नगर पंचायत पिपराइच के सोनराइच उर्फ बड़ा गांव के शिव मंदिर परिसर से सोमवार सुबह ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ मंत्रों व जयकारे के बीच शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य पंडित राजेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान विजय प्रताप सिंह , जनार्दन सिंह, सूरज चौहान ,व सरजू, बजरंगी चौहान,सुग्रीव आदि ने देवि देवताओं का पूजन किया । इसके बाद धूमधाम व भक्तिभाव के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गयी ।नगर पंचायत पिपराइच बड़े गांव , चकदहा , सीधावल, मुड़िला आदि गांव की सैकड़ों महिलाऐं व कन्याओं ने मंगलाचरण गीत गाते हुए कलश उठाया । गगनभेदी जयघोष से नगर गुंजित हो उठा । भोलेनाथ की झांकी मे शहनाई ,बाजे के साथ यज्ञ स्थल शिव मंदिर से शुरू होकर पिपराइच मुख्य बाजार होते हुए कलश शोभायात्रा ताजपिपरा मोटे शिव मंदिर पहुंचा ।देवी देवताओं गंगा जी आदि के पूजन भीम सरोवर से कलश में जल भरा गया ।इस दौरान यज्ञ के शिव इस बीच पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहा । शिव सेवको के गगन भेदी हरहर महादेव के जय घोष बैदिक मंत्रोचार ,महिलाओं के भक्तिमयी मंगला चरण भजनों से शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया । यज्ञ संयोजक सुनील मद्धेशिया आदि नें बताया कि ग्यारह दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर में कथावाचक प्रदीप सागर आदि का कथा प्रवचन तथा रात्रि में मथुरा बृदांबन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा । इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. राजेश पाण्डेय, बालक दास , गिरीश तिवारी,नागेंद्र पांडे, जगदीश तिवारी बृजेश ,अनील मद्धेशिया, आशीष, अभिषेक सिंह,,सोनू, गुड्डू हिंदू , सूरज, पप्पू चौहान ,अरूण तिवारी, संतोष पांडेय , आदि मौजूद रहे।

