उभाई गांव में पहुंचे खलीलाबाद सदर विधायक ने मृतक के परिजनों का बढ़ाया ढांढस, दी आर्थिक सहायता…
विधायक अंकुर राज तिवारी ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का दिलाया भरोसा…

संतकबीरनगर: बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव में बुधवार को खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पहुंचकर मृतक नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिजनों से मुलाकात की। विधायक अंकुर तिवारी ने परिजनों का ढांढस बंधाया और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी दोपहर में उभाई गांव में पहुंचे। जहां, उन्होंने दुःख की घड़ी में शोक संतप्त पिता ओम प्रकाश उपाध्याय व परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सदर विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से यह आकस्मिक घटना परिजनों के साथ -साथ मानवीय संवेदना रखने वाले सभी को झकझोर देने वाली है। इस दुःख की घड़ी में हम पूरे मनोयोग से मृतक के परिवार वालों के साथ खड़े हैं। पूरे घटना की पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है । परिवार को निश्चित रूप से ही न्याय मिलेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोक वासी आदर्श को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान अमरमणि त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, उमेश तिवारी, शक्ति विकास पांडे, सौरभ पांडेय, अनीश ओझा आदि मौजूद रहे।