Uncategorized

बदलापुर के बृजेश कुमार वर्मा ने लोअर PCS में बनाई पहचान

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। तहसील बदलापुर क्षेत्र के ग्राम उदपुर गेलहवा, लौकरिया निवासी बृजेश कुमार वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से लोअर PCS में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बृजेश कुमार वर्मा पुत्र दिनेश कुमार वर्मा ने अपनी शिक्षा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर से पूरी की। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की।
उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि बृजेश की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
ग्राम प्रधान कस्तूरीपुर जावेद अहमद ने कहा कि मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button