Uncategorized

पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत

दिवाकर द्विवेदी
संवाददाता कप्तानगंज
घुघली समाचार

कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र में पटखौली काली मंदिर के समीप बुधवार को पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक की पहचान राहुल यादव (30 वर्ष) पुत्र श्रवण यादव, निवासी ग्राम विसवा बिशनपुर दर्जिया, थाना अहिरौली, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पिकअप गोरखपुर की ओर से कप्तानगंज आ रही थी, जबकि युवक कप्तानगंज की ओर से अपने घर जा रहा था। पटखौली काली मंदिर के समीप दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button