Uncategorized

क्रिकेटमंडलीय बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बारीगांव के खिलाड़ियों का जलवा, दो रजत पदक जीते

महराजगंज कुशीनगर में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में घुघली विकाशखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। वालीबाल प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र दीपक ने भी दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इस दोहरी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षक कन्हैया लाल प्रसाद, दिलीप कुमार पटेल, दीनानाथ यादव, सीमा सिंह एवं अथर्व के संयुक्त प्रयासों को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी बधाई दी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button