Uncategorized

बैक्टीरिया का काल है कलौंजी

कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने की रिसर्च- यूरिन संक्रमण को तेजी से मिटा देती है कलौंजी

कानपुर। रसोई के मसालों में इस्तेमाल की जाने वाली कलौंजी बैक्टीरिया पर काल बनकर टूट पड़ती है। यह साबित हुआ है रामा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नशरा आफाक की रिसर्च में।
इस रिसर्च में यूरिन संक्रमण के 150 मरीजों को कलौंजी का पाउडर तकरीबन 15 दिन तक खिलाया गया। इसके बाद उनका यूरिन कल्चर कराया गया तो आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिले। डॉ. नशरा के मुताबिक अधिकतर मरीजों का यूरिन संक्रमण या तो खत्म हो गया था अथवा पस सेल्स बहुत नाममात्र के रह गए थे। पेशाब में जलन और पेट के नीचे सूजन तो छूमंतर हो गई थी। अधिकतर मरीज ई. कोलाई से पीड़ित थे। अन्य बैक्टीरिया को भी खत्म करने के लिए भी कलौंजी बहुत कारगर हुई है।
अभी इसे एंटीबायोटिक का विकल्प नहीं माना जा सकता लेकिन यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि कलौंजी बैक्टीरिया को समाप्त और सूजन कम करने में बहुत सहायक है। डॉ. नशरा इस रिसर्च की प्रेरणा के लिए अपने माता-पिता को श्रेय देती हैं।

विशेष संवाददाता रवि शर्मा
(कानपुर नगर)

Related Articles

Back to top button