Uncategorized

घुघली में वाहन चेकिंग अभियान, चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में रविवार को थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच-पड़ताल की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका पालन करने की अपील की।

पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहने, निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन चलाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतना जरूरी है।

इस दौरान उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा, जयप्रकाश, उज्ज्वल दीक्षित और जियालाल राजभर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button