Uncategorized

महुअवा खुर्द के पूर्व प्रधान व सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण मुरारी पाण्डेय का निधन

कप्तानगंज। महुअवा खुर्द गांव के सम्मानित व्यक्ति एवं पूर्व प्रधान तथा जनता इंटरमीडिएट कॉलेज, कप्तानगंज के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कृष्ण मुरारी पाण्डेय जी शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए लोगों के बीच सम्मानित रहे। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि।

संवाददाता — दिवाकर द्विवेदी

Related Articles

Back to top button