Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाण्डेय ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन

घुघली सोमवार रात्रि घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव स्थित रामलीला मैदान में श्री श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाण्डेय ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मधु पाण्डेय का स्वागत किया। मंच उद्घाटन के दौरान उन्होंने आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
मधु पाण्डेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के आयोजन से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button