Uncategorized

दुर्गा पूजा में शांति भंग की आशंका पर घुघली पुलिस की कार्रवाई, 11 का चालान, पांच वाहन सीज

घुघली मग़लवार 20अक्टूबर दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुघली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। वहीं, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत पांच वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, शांति भंग की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।
कार्रवाई में विष्णुपुर गबड़ुआ, अनहरौली, सोहरौना तिवारी, हरपुर महंथ और पिपरा मुंडेरी के निवासी शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, मुख्य आरक्षी रिंकू कनौजिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button