Uncategorized

सेवानिवृत्त सूबेदार राकेश सिंह का भव्य स्वागत समारोह

सेना में सूबेदार के पद पर अपनी सेवाएँ देने के बाद घर लौटने पर सूबेदार राकेश सिंह का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा प्रधान विपिन सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सूबेदार राकेश सिंह का स्वागत किया।

देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सूबेदार राकेश सिंह के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

देश सेवा के लिए सूबेदार राकेश सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

रिपोर्ट: आशीष सिंह, ब्लॉक रिपोर्टर, बक्सा, जौनपुर

Related Articles

Back to top button