Uncategorized

चोरी का खुलासा, गैस सिलेंडर व टुल्लू पंप के साथ आरोपी गिरफ्तार

घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर गांव में 14 अक्तूबर की रात मकान में हुई चोरी का पुलिस ने चार दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और टुल्लू पंप बरामद किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को सुबह करीब 9:20 बजे बेलवा टीकर नहर रोड मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 14 अक्तूबर की रात बेलवा टीकर स्थित एक मकान में अज्ञात चोर घुस गया था और वहां से गैस सिलेंडर तथा टुल्लू पंप चोरी कर लिया था। मामले में घुघली थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय साहनी उर्फ बाढ़ू पुत्र सुभाष साहनी, निवासी बेलवा टीकर, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक गैस सिलेंडर और एक टुल्लू पंप बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।”

ज़ी न्यूज़ घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button