Uncategorized
आधा दर्जन मुकदमे में निरुद्ध फर्जी दरोगा को नगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।बलिया । जनपद के नगरा पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार करने में पाई कामयाबी ।पकड़े गए आरोपी के पास 1 अदद ग्लाक पिस्टल (ट्वाय गन),01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद फर्जी पुलिस पहचान पत्र, 01 अदद सफेद रंग की क्रेटा कार तथा 06 अदद एटीएम कार्ड किया बरामद ।ज्ञात है कि थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.04.2025 को एक फर्जी दरोगा/अभियुक्त को अवैध शस्र तथा फर्जी पहचान पत्र व 06 अदद ATM कार्ड तथा एक क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 339, 340(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है ।
घटना/गिरफ्तारी का विवरण- थाना स्थानीय द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी गौरा मदनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा गौरा मदनपुरा मार्ग फायर स्टेशन के पास चेंकिग के दौरान हिकमत अमली से पकड़ लिया गया। उक्त व्यक
