तालाब में नहाने गया किशोर डूबा परिजनों में मचा कोहराम
अंकित दूबे ( मंडल चीफ वाराणसी)

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुरकौली गांव में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक घटना हो गई , जानकारी के मुताबिक कन्हैया शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र डेविड घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाते समय अचानक डूब गया डेविड के साथ नहा रहे गांव के और बच्चों ने जब डेविड को नहीं देखा तो घबरा गए और आनन फानन में तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दिए परिजन तुरंत खोजबीन करने लगे काफी प्रयास के बाद 6 फिट गहरे पानी से डेविड का शव बाहर निकाला गया परिजनों ने तुरंत उसे सिंगरामऊ इलाज के लिए ले गया जहां पर डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो के बुरा हाल है कन्हैया शर्मा रोजी रोटी के लिए सिंगरामऊ पड़ाव पर नाई का काम करते हैं और उनका यह बड़ा बेटा डेविड था।