Uncategorized
जनपद महराजगंज के बीआरसी बृजमनगंज के विश्रामपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, परीक्षा परिणाम, पुरस्कार वितरण के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन खां का ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि नेता इंसाफ अली, प्रमुख अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार तथा प्रधान मोहम्मद शमी की तरफ से अलाउद्दीन खां को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह सरस ने किया।इस मौके पर अशरफ अली, इरफान अंसारी, सज्जू, मोहम्मद कैफ समसुजोहा ओम प्रकाश उपाध्याय,अजय तिवारी खलीलुर्रहमान पंकज गुप्ता नागेंद्र चौरसिया,संत कुमार अग्रहरि, अनूप कुमार अशफाक आलम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा समस्त ग्राम वासी, अभिभावक एवं सभी छात्र, छात्राये मौजूद रहे पुरस्कार और अंकपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।



