Uncategorized

बलिया में परिजनों ने थाने के सामने रखा शव: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में मौत

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में 9 मार्च को हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई| मृतक की पहचान त्रिकालपुर गांव निवासी धर्मवीर के रूप मे हुई है |
घटना गड़वार सुखपुरा मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास हुई थी| यहां त्रिकालपुर और कोटवा गांव के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था इस दौरान धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था| बुधवार दोपहर को वाराणसी में इलाज के दौरान धर्मवीर की मौत हो गई मृतक के परिजन शव लेकर गड़वार थाने पहुंचे| परिजनों की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय और परिवार की आर्थिक मदद दी जाए|
जी न्यूज संवाददाता
नीतिश कुमार यादव
रसड़ा बलिया

Related Articles

Back to top button