Uncategorized

भ्रष्टाचार की बहती गंगा में जमकर डुबकी लगा रहा है सफाई कर्मचारी*

उत्तर प्रदेश की जीरोटॉलरेंस नीति को जमकर पलीता लगा रहा है भ्रष्टाचारी सफाई कर्मचारी नहीं जाता है ड्यूटी बनता है फर्जी हाजिरी।गांव में बज बजाती हुई नाली सड़क पर पड़े कूड़े महीनों तक नहीं होते हैं साफ।ग्राम पंचायत पांडे डीह में ग्रामीण गंदगी से हैं परेशान फैल सकती है गंभीर बीमारी। संदीप कुमार ,घनश्याम चौधरी भूतपूर्व प्रधान , विपिन कुमार, सनी कुमार ,अशोक रवि, बबलू,मंटू, हीरालाल ,उदय भान समस्त ग्राम वासियों ने जताया विरोध ग्रामीणों ने बताया की फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चली जाती है घर नहीं होती है साफ सफाई। ऐसे मामलों में अधिकारी क्यों नहीं लेता है संज्ञान आखिरकार कब तक मिलेगा ऐसे सफाई कर्मियों को संरक्षण। पूरा मामला सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत पांडे डीह का बताया जा रहा है

रिपोर्ट/आनंद कुमार

Related Articles

Back to top button