Uncategorized

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज में बदलाव लाने में लगा दिया। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए खूब काम किया। बाबा साहेब ने अपने जीवन में ऐसा काम किया है, जिस कारण आज भी वह लोगों के बीच प्रासंगिक बने हुए हैं।

आर्थिक और सामाजिक भेदभाव सहने के बाद भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए। उनके विचार लोगों में जागृति लाने का काम करते हैं।
ग्राम रेंगहिया पोस्ट थाना व तहसील निचलौल जिला महाराजगंज में आंबेडकर साहब की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आयोजन के अध्यक्ष अजय भारती, संचालक बिहारी लाल, मृगेंद्र भारती, शैलेंद्र भारती तथा बाबा साहब के अनुयायि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button