Uncategorized

प्रसव के दौरान निजी अस्पताल उज्जवल हास्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत

जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर

महराजगंज जिले के निचलौल नगर में निजी अस्पताल उज्जवल हास्पिटल के लापरवाही के वजह से जच्चा बच्चा मौत हो गई
ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक प्रसुता की पीड़ा होने पर आशा द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया पर महिला को हैवी ब्लीडिंग होने के चलते तत्काल मौजूद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया जाता है मगर यही पर खेल शुरू होता हैं निचलौल नगर में संचालित एक निजी अस्पताल उज्जवल हास्पिटल के दलालो ने आसा के मिली भगत से जिला अस्पताल ना ले जाकर महिला को निजी उज्जवल हास्पिटल लेकर चले गए जहां बिना किसी सर्जन के मौजूदगी में ही महिला का बिना किसी जांच के ही ऑपरेशन कर डिलीवरी कर दिया जाता है जिससे महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी जिसकी देखते ही देखते जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई
जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के ओड़वलिया निवासी इंद्रावती पत्नी उमेश को कल शाम करीब 6:30 बजे आशा द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाएगा जहां पर आशा की मिली भगत से निजी अस्पताल के दलालों ने इस घिनौने खेल को अंजाम दिया जाता है और महिला और बच्चे को मौत घाट उतार दिया गया lमामला बिगड़ते देख निजी अस्पताल उज्जवल हास्पिटल के दलालों द्वारा महिला के शव को उसके घर भिजवा दिया जाता है और दबाव देखकर परिजनों को चुप कर दिया जाता है लेकिन किसी ने मामले की शिकायत सीएमओ महराजगंज से कर दिया तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ए सी एमओ राजेंद्र द्विवेदी को जांच के लिए निजी अस्पताल भेजा जहां पर पहुंचे ए सी एमओ ने जांच कर निजी अस्पताल के ओटी को सील कर दिया है और जिम्मेदारों के खिलाफ टिम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है

बाइट श्रीकांत शुक्ला सीएमओ महराजगंज

Related Articles

Back to top button