Uncategorized

स्नेह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रथम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

कानपुर विशेष संवाददाता। आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को शहीद पार्क योगेंद्र विहार खाडेपुर में सांस्कृतिक एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये। वही अतिथि किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि माता-पिता गुरु का सम्मान जो युवा करते हैं उनका जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। कार्यक्रम के अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष कानपुर देहात राजकुमार तिवारी ने किया एवं संचालन राष्ट्रीय लोकदल जनपद औरैया के जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला ने किया। इस अवसर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोक दल कानपुर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सोनू तिवारी, रजनीश तिवारी, राजन बाजपेई,मनोज कुमार शुक्ला,शिवकुमार शर्मा,राजा सिंह चंदेल, पुष्पा तिवारी, अनीता गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button