Uncategorized

एक स्कूटी वाहन से छुपाकर ले जायी जा रही कुल 3.112 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक पुरुष व एक महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में अवैध मादक द्रव्य/पदार्थों की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.04.2025 को थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों 1. राजकुमार प्रजापति पुत्र ललन प्रजापति सा0 पचफेडा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर व 2. एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.112 किलो अवैध गांजा, अपराध में प्रयुक्त एक अदद एक्टिवा स्कूटी, एक अदद मोबाइल फोन व 170/- रूपये नकद की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 102/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. राजकुमार प्रजापति पुत्र ललन प्रजापति सा0 पचफेडा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  2. एक महिला अभियुक्ता

बरामदगी विवरण-

  1. कुल 03 किलो 112 ग्राम अवैध गांजा
  2. एक अदद एक्टिवा स्कूटी
  3. एक अदद मोबाईल फोन
  4. 170/- रूपये नकद

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  2. उ0नि0 राम प्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  3. म0उ0नि0 श्रीमति मृदुला मल्ल थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  4. का0 सौरभ यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  5. का0 रमाकान्त थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  6. का0 बृजेश यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  7. का0 विन्देश्वरी राय थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  8. म0का0 आस्था सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

Related Articles

Back to top button