Uncategorized

कुशीनगर :–33 वर्षीय महिला की मौत हत्या की आशंका

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम
ब्यूरो गोरखपुर

33 वर्षीय महिला की मौत से गांव में मातम का माहौल रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रपुर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने भी सुना सुन के दंग रह गया बता दे कुंदन पुत्र जवाहर की पत्नी सुंदरी गुप्ता ने घर में खून से लतपथ अवस्था में मृत्यु पड़ी मिली वहीं गले पर निशान कुछ और ही दर्शाता है I जब मामला प्रकाश में आया तो वही परिवार वालों का कहना है कि घर में सुंदरी काम कर रही थी सब्जी काटते समय गिरकर उसकी मौत हुई है लेकिन सुंदरी के पिता राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या गला काटकर हुई है और गिरने से नहीं हुई है वहीं सूचना पाकर पहुंची रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई इधर कुंदन गुप्ता पुत्र जवाहर गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ कर रही है पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा सुंदरी का गिरने से मृत्यु हुई है या गला काटने से? पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम व स्थानीय पुलिस मौजूद है। प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button