Uncategorized

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्याः महराजगंज में 6 लोगों ने मिलकर की पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार.

महराजगंज के कटहरा गांव में जमीनी विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। वकील और उसके परिवार के सदस्यों ने बुढ़ई संत पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि वकील और उसके परिजनों ने पहले उनके पिता से गाली-गलौज की। फिर वकील के बेटे आकाश, गोलू, पत्नी रीमा, रिश्तेदार अमित और अमित के जीजा ने मिलकर पिटाई की। शोर सुनकर जब अशोक और उसका भाई बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

परिजन गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर

Related Articles

Back to top button