(ज़ी न्यूज़ )घुघली विकास खंड के जोगिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासनिक
मशीनरी अचानक सक्रिय हो गई। घुघ ली से लेकर शिकारपुर चौराहे तक की सड़कों पर महीनों से कूड़ा, झाड़-झंखाड़ और गंदगी जमा थी, जहां नियमित सफाई नहीं होती थी। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी तैनात कर दिए गए।
वर्षों से जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ किया गया। रास्तों के किनारे की झाड़ियों को भी हटा दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र की सड़कों का स्वरूप बदल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आम दिनों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन किसी बड़े अधिकारी या वीआईपी के दौरे की संभावना पर प्रशासन तुरंत सक्रिय हो जाता है।
क्षेत्र में यह चर्चा गर्म है कि क्या सफाई केवल मुख्यमंत्री के आगमन पर ही की जाएगी, या आम जनता के लिए भी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल जोगिया और आसपास के इलाकों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय जनता यह सवाल उठा रही है कि यह सफाई कब तक बनी रहेगी।

