Uncategorized

भैंसा हत्याकांड विनोद तिवारी के हत्यारे कों भिटौली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ज़ी न्यूज़ भिटौली थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विनोद तिवारी हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार को पिपरा खादर इलाके में दबिश देकर घटना में नामजद दो वांछित अभियुक्तों-पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

भैसा गांव में बीते रविवार को पुरानी रंजिश के चलते 55 वर्षीय विनोद तिवारी की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था, जबकि मुख्य आरोपी वतन वर्मा और उसका पिता बैजनाथ वर्मा फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पिपरा खादर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

वतन वर्मा (24) पुत्र बैजनाथ वर्मा

बैजनाथ वर्मा (60) पुत्र स्व. विन्देश्वरी वर्मा के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया गया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

Related Articles

Back to top button